फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गण गीत प्रतियोगिता में शामली नगर ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुई आरएसएस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जिला स्तरीय गण गीत प्रतियोगिता हुई, जिसमें जिले के 150 स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शामली नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ संदीप ने संघ की शाखा का ध्वज लगाकर किया। इसके बाद भरत ने सभी स्वयं सेवकों को छह गणों में विभाजन किया, जिसमें गण एक में कांधला नगर, गण दो में शामली खंड, गण तीन में कैराना नगर, गण चार में शामली नगर, गण पांच में थानाभवन नगर, गण छह में ऊन खंड के स्वयंसेवक शामिल किए गए। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने अपने-अपने गण गीत सामूहिक रूप से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अरविंद, सुभाष और भगवती शामिल रहे। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में शामली नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शामली खंड ने द्वितीय स्थान और थानाभवन नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संघ की प्रार्थना राकेश ने कराई। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक विराट ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गण गीत में जो सामूहिकता का भाव प्रकट होता है, उसके मूल में प्रतिदिन की शाखा ही है। देश में इसी भाव के कारण समाज में संघ अपने एक सौ वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। जिला संघ चालक भगवती ने कहा हमारा जिला संघ कार्यों को ऐसे ही लगातार बढ़ाता रहेगा। हम सभी संघ कार्य को लेकर निश्चित हैं। जिला बौद्धिक प्रमुख जयदेव ने बताया यह प्रतियोगिता हर साल होगी। उन्होंने बताया कार्यक्रम में संघ के 150 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें