शामली। जिले में कोरोना के तीन नए केस मिले हैं, जबकि आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 27 रह गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव रामड़ा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, थानाभवन निवासी 21 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। एक अन्य व्यक्ति की देर रात में जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। कोरोना के आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 27 रह गई है।