फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क पर नहीं होगी ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद व चुनाव के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक
विज्ञापन

फोटो
कैराना। एसडीएम निकिता शर्मा व सीओ अमरदीप मौर्य ने ईद उल फितर व निकाय चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने मतदाता सूची संबंधी समस्याएं पूछी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन कार्य चल रहा है। 18 अप्रैल को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। सीओ ने कहा कि ईद की नमाज सड़क पर नहीं होगी।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने कहा कि अगर कोई फर्जी वोट डालता हुआ पाया गया तो हर चुनाव में उसे जिलाबदर कर दिया जाएगा। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखें, बाहरी व्यक्तियों के दिखाई देने पर पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए। त्योहार और चुनाव के मद्देनजर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। एसडीएम ने नगर वासियों को ईद उल फितर की बधाई दी। सीओ ने मतदान को लेकर लोगों से समस्याएं पूछीं। ईद पर होने वाली नमाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज सड़क पर नहीं होगी। मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा करें। चुनाव में कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे परेशानी पैदा हो। चुनाव में एक-दूसरे पर हूटिंग ना करें। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट न डालें। साथ ही चुनाव में शराब का इस्तेमाल न करें। मतदाताओं को पैसे ना बांटें। ईद मिलन कार्यक्रम के लिए प्रत्याशी को अनुमति लेनी होगी। किसी भी प्रत्याशी द्वारा सामूहिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चुनाव में बैनर पोस्टर व प्रचार प्रसार के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन के लिए भी परमिशन लेनी होगी। मिलजुल कर निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा। वहीं उन्होंने संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में भी जानकारी ली। फर्जी मतदान या चुनाव में मतदाताओं को पैसे बांटने की शिकायत तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। चुनाव में किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। चुनाव के दिन फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब की बार मतदान केंद्रों पर अधिक पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि एजेंट बूथ के अंदर नहीं रहेगा। कोई भी प्रत्याशी अपराधी को एजेंट न बनाएं। वहीं उन्होंने बीमार व विकलांग मतदाताओं को लाने के लिए एक ही वाहन का बार-बार प्रयोग न करने को कहा। इस दौरान निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विपुल कुमार जैन, रोशन लाल आर्य, शगुन मित्तल, सालीम, शाहिद व राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें