फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुल निर्माण से हजारों किसानों को सिंचाई का सकंट

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव अलीपुरा नहर पर नया पुल बनने से अभी एक सप्ताह नहीं मिलेगा किसानों को पानी
विज्ञापन

फोटो




जलालाबाद। दो माह से नहर में पानी नहीं आने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, जिन किसानों के पास सिंचाई की निजी व्यवस्था है। उन्होंने गेहूं की फसल की कटाई करने के बाद सिंचाई शुरू कर दी है। वहीं नहर के पानी पर निर्भर किसान हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। पुल बनने से नहर में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में नहर के पानी पर निर्भर किसानों को समय पर फसल की सिंचाई न होने के कारण पैदावार गिरने का डर सता रहा है। हसनपुर लुहारी क्षेत्र में सिंचाई का मुख्य साधन नहर ही है। हसनपुर लुहारी व आसपास के गांवों के किसान हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई के लिए नहर पर ही निर्भर हैं। गांव अलीपुर में नहर का पुल निर्माण कार्य चलने के कारण नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके बाद अब किसानों को नहर से सिंचाई करने के लिए संकट पैदा हो गया है। दो माह से नहर में पानी नहीं आने से भी किसानों को गन्ने की फसल की बुवाई करने की भी चिंता सताने लगी है। किसान पारस, सुक्का, राजेश, तेजपाल, विनोद, सोमपाल, लोकेश का कहना है कि पहले दिल्ली देहरादून-एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के चलते उनको नहर का पानी नहीं मिलने के कारण फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। अब नहर का पुल निर्माण चलने के कारण वह अपनी फसल की समय पर बुआई नहीं कर पा रहे हैं। गांव अलीपुर में नहर के पुल को एक जगह से दूसरी जगह पर बनाया जा रहा है, जो बाद में भी बनाया जा सकता है। इस समय फसल को पानी की सख्त जरूरत होती है, लेकिन समय पर पानी नहीं मिलने से किसान बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें