शामली के स्कॉटिश स्कूल में आयोजित बालिका सुरक्षा अभियान के कार्यक्रम में ताईक्वांडो का प्रशिक्
- फोटो : SHAMLI
छात्राओं को आत्म सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक किया
शामली। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बालिकाओं को यूपी 100,181 और 1090 सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सभी हेल्प लाइनों द्वारा प्राप्त सूचनाओं को गोपनीय रखा जाता है और शिकायतकर्ता की निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की जाती है। डायल 181 की इंचार्ज प्रियंका ने छात्राओं को इस सेवा की जानकारी दी और आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स देते हुए यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए इन सभी हेल्पलाइनों के उपयोग के बारे में बताते हुए निडर होकर रहने के लिये कहा। उन्होंने असामाजिक तत्वों से निपटने हेतु मार्शल आर्ट सीखने के लिये भी प्रेरित किया।