शामली। शहर के आरके इंटर कॉलेज में चल रहे यूपी बोर्ड के मूल्यांकन कार्य का सोमवार को पांचवां दिन रहा। हाईस्कूल और इंटर की कुल 41949 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ। 90 अनुपस्थित परीक्षकों को नोटिस जारी करने के डीआईओएस ने निर्देश दिए। यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। उप-नियंत्रक प्रमोद कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल व इंटर की कुल 125854 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं। इनमें से अभी तक हाईस्कूल की कुल 29983 उत्तर पुस्तिकाएं और इंटर की 11966 का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। संवाद