फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आर्गेनिक गुड़ की सप्लाई कर कमा रहे 16 लाख सालाना

Sat, 20 Jan 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
एमबीए पास अमित द्वारा तैयार किया गया आर्गेनिक गुड़। सौज्न्य-स्वयं।
विज्ञापन
शामली। युवाओं के लिए रशीदगढ़ गांव निवासी अमित सैनी किसी रॉल मॉडल से कम नहीं है। अमित ने देहरादून से एमबीए की पढ़ाई की और दिल्ली, गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो से प्रेरित होकर नौकरी छोड़कर गांव में ही गन्ने की आर्गेनिक खेती के साथ-साथ गुड़, शक्कर, खांड, खांड के रसगुल्ले, पेड़े आदि बेचने शुरू किए। आज अमित सलाना 16 लाख रुपये कमाते हुए 14 अन्य लोगों को रोजगार दिया है।
विज्ञापन

रशीदगढ़ के अमित सैनी ने बताया कि उनके पिता ओमपाल सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उसने देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग से एमबीए किया। करीब दो साल तक दिल्ली और गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की। आर्गेनिक खेती के लिए यू ट्यूब् पर वीडियो देखकर प्रेरित हुआ और वर्ष 2016 में नौकरी छोड़कर गांव में ही करीब एक बीघा जमीन में आर्गेनिक गन्ने की खेती करनी शुरू की। दो साल लगातार घाटा होता रहा। मध्य प्रदेश के इंदौर और अन्य स्थानों पर ट्रेनिंग ली। इसके बाद तीस बीघा में गन्ने की आर्गेनिक तरीके से खेती शुरू की और आर्गेनिक गुड़, शक्कर, खांड, शक्कर के रस्सगुल्ले, पेड़े़ आदि बेचने का कार्य शुरू किया। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर प्रचार- प्रसार किया गया। अब पिछले तीन साल से शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर, सहारनपुर, हापुड़, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, हरियाणा के करनाल, रोहतक, पानीपत, हिसार, जयपुर, लखनऊ, सीकर, उत्तराखंड के देहरादून आदि स्थानों पर उत्पादों को ऑनलाइन सप्लाई कर रहे है। सलाना 16 से लेकर 17 लाख तक की आमदनी प्रोडक्ट बेचकर हो रही है। यही नहीं, 14 अन्य लोगां को भी रोजगार दिया हुआ है। शामली के डीएम और अन्य कृषि संगठनों द्वारा भी अमित को सम्मानित किया जा चुका है।
युवाओं को संदेश

अमित का कहना है कि खेती के साथ-साथ किसानों को प्रोडक्ट बनाकर उनकी बिक्री करनी चाहिए। इससे उनकी आमदनी दोगुनी होगी। यही नहीं, प्रोडक्ट का सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार करना चाहिए।
विज्ञापन


गुड की कीमत सिर्फ 150 रुपये किलो, शादियों में भी डिमांड

अमित ने बताया कि सोंठ, इलायची, काली मिर्ज, अजवायन आदि से तैयार फ्लेवर्ड गुड़ की मांग अब लगातार शादी और अन्य कार्यक्रमों में भी बढ़ती जा रही है। शादियों में 500 से लेकर 600 किलो गुड़ की सप्लाई मिलती है। 150 रुपये किलो तक गुड़ दिया जा रहा है।



अन्य को भी लेनी चाहिए प्रेरणा

एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अमित कुमार प्रगतिशील किसान है। अन्य युवा किसान भी अमित से सीख लेकर खेतीबाड़ी कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अन्य किसानों को प्रेरित कराने के लिए जिलेभर में अमित के लेक्चर भी कराए जा रहे हैं।



सरसों, गेंहू, टमाटर भी आर्गेनिक उगाते हैं

अमित ने बताया कि वह सरसों, गेंहू और टमाटर भी आर्गेनिक ही उगाते हैं। करीब दस बीघा में खेती जा रही है। अन्य लोगों को भी आर्गेनिक तरीके से खेती करने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें