फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गला दबाकर ई-रिक्शा चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी लापता 55 वर्षीय ई रिक्शा चालक संदीप कर्णवाल की उसी की कमीज से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह उसका शव मेरठ-करनाल हाईवे से गांव बहावड़ी जाने वाले मार्ग पर मिला। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी रामसेवक गौतम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
संदीप कर्णवाल रोजाना की तरह बृहस्पतिवार दोपहर को घर से ई रिक्शा लेकर गए थे। देर शाम तक भी जब वे वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी इधर-उधर तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि कृष्णा नदी पुल से आगे हाईवे से गांव बहावड़ी जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसके गले में कमीज का फंदा लगा हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने शव की पहचान लापता संदीप के रूप में की। मृतक की पत्नी ममता की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दो लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। मृतक की ई रिक्शा और मोबाइल फोन के बारे में देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका है। ई रिक्शा चालक की हत्या से परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर इंतजार करते रहे परिजन : मृतक संदीप की पत्नी ममता ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम तक पति के न लौटने पर पहले उनकी तलाश की गई। इसके बाद रातभर इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह नौ बजे उनका शव मिलने की सूचना मिली। मृतक का सबसे बड़ा पुत्र यशवंत कर्णवाल बंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। छोटी बहन अर्पणा की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा पुत्र वीरव्रत गुरुग्राम में एक कंपनी में ई मेल एडवाइजर के रूप में कार्यरत है। दोनों पुत्रों की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें