निबंध लेखन प्रतियोगिता में वंशिका अव्वल
थानाभवन: नगर पंचायत में भारत स्वच्छता मिशन पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 43 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों के आवेदन ऑनलाइन लिए गए थे। प्रतियोगिता में क्षेत्र से 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर वंशिका, द्वितीय स्थान पर आकाश, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से गरिमा वह नदीम रहे। ईओ ने बताया कि प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य प्रतिभागियों से यह जानना था कि स्वच्छता मिशन से उनके जीवन में क्या प्रभाव पड़ा है और वह इसमें क्या अच्छे प्रयास कर सकते हैं।