फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी से बिजली आपूर्ति हुई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
धूल भरी आंधी से बिजली आपूर्ति हुई ठप
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के बाद बदले से मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। बृृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप निकली। दोपहर बाद आकाश में बादल छाए गए। शाम के समय धूल भरी आधी चलने से शहर की घंटो तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दिन का पारा 37 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दिन निकलते ही धूप निकली। दोपहर बाद तीन बजे के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होजाने के बाद आकाश में बादल छाए गए। शाम के समय धूल भरी आंधी चलने से मौसम ठंडा हो गया। धूल भरी आंधी चलने जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम ठंडा होने से दिन और रात का पारा लुढ़क गया। 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण बागो में कच्चे आम झड़ गए। देर शाम आंधी चलने से शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आंधी के साथ बूंदाबांदी आने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम का मिजाज बदलने से शुक्रवार को दिन का पांच डिग्री और रात का एक डिग्री तापमान लुढ़कने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें