फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर चलते डंपर में लगी आग, मचा हड़कंप

Mon, 22 Jan 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में हाईवे पर डंपर की आग बुझाते दमकल कर्मचारी-संवाद
विज्ञापन
कैराना। शामली रोड पर नेशनल हाईवे पर चल रहे एक डंपर में अचानक आग लग गई। इसके चलते हड़कंप मच गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव मंडावर निवासी शाहनवाज रविवार को डंपर में रेत भरकर मुजफ्फरनगर डालने के लिए गया था। दोपहर के समय जब वह लौट रहा था तभी शामली रोड पर गांव मन्नामाजरा के पास डंपर के पहियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अन्य वाहन चालकों ने डंपर चालक को आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद उसने डंपर को रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें