फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की नाराजगी के बाद उठवाया कूड़े का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की नाराजगी के बाद उठवाया कूड़े का ढेर
विज्ञापन

कांधला(शामली)। कस्बे के बाईपास मार्ग पर फैली गंदगी से नाराज डीएम ने नगर पालिका परिषद को फटकार लगाते हुए सफाई कराने के आदेश दिए। पालिका प्रशासन ने आनन फानन में मार्ग पर फैले कूडे के ढेर को मौके से हटाकर सफाई कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के बाईपास मार्ग मोहल्ला मिर्दगान के निकट कस्बे के कई बीघा भूमि खाली पड़ी हुई थी। प्राईवेट- सरकारी कर्मचारियों के द्वारा भूमि पर पिछले कई वर्षों से कूड़ा डाला जा रहा था। मार्ग से राहगीरों को गंदगी और दूषित वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर के सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया, लेकिन मौहल्ला मिर्दगान बाइपास के निकट स्थान की सफाई नही कराई गई। डीएम अखिलेश कुमार सिंह के कांधला दौरे के दौरान बाईपास मार्ग के दोनों और फैली गंदगी को देखा तो उन्होंने नगर पालिका परिषद के अफसरों को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद बुधवार को नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजबली यादव ने सफाई अभियान की शुरूआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें