शामली क्षेत्र के गांव बलवा में बंद पड़ा गेहूं क्रय केंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। गन्ने की कटाई के चलते गेहूं की थ्रेसिंग प्रभावित होने से खरीद केंद्रों पर उम्मीद के अनुरूप आवक नहीं आ रही है। जिले के 26 खरीद केंद्रों में से 11,700 मीट्रिक टन के सापेक्ष 255.400 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई है। बारिश के कारण गेहूं की चमक फीकी पड़ गई है। विपणन विभाग टीम के साथ चमक विहीन गेहूं के नमूने लेकर शासन को रिपोर्ट भेजेगा।
शामली और मुजफ्फरनगर जिला गन्ना बेल्ट माना जाता है। इस साल गन्ना अवशेष रहने से किसान चीनी मिल में अपना गन्ना डालकर खत्म करना चाहता है। गन्ना समाप्त करने के किसानों का गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग की ओर ध्यान कम दे रहा है। 22 दिन से गेहूं खरीद केंद्र खुले हुए है, किंतु खरीद केंद्रों पर अपेक्षा के अनुरूप गेहूं बिक्री के लिए किसान नही लेकर आ रहे हैं। इस बार रिकार्ड तोड़ गन्ने की पैदावार होने से किसान अपना पूरा गन्ना चीनी मिलों पर नहीं डाल पाए है। किसान चाहते हैं कि उनके गन्ने के साथ गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग का कार्य पूरा हो जाए। अवशेष गन्ना खेतों में खड़ा होने से उनका गेहूं की पूरी तरह से कटाई व थ्रेसिंग का कार्य पूरी तरह से तेजी नही आई है। 22 अप्रैल तक जिले के 26 गेहूं खरीद केंद्रों में से 21 खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक हुई है। पांच खरीद केंद्र गेहूं नहीं आने पर सूने पड़े हैं। जिले के 21 खरीद केंद्रों पर 11,700 मीट्रिक टन के सापेक्ष 255.400 मीट्रिक टन गेहू की खरीद हुई है। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद ने बताया कि गन्ने की फसल खेतों में रह जाने से गेहूं कटाई व थ्रेसिंग का कार्य धीमा चल रहा है। नतीजतन खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक अपेक्षा से कम हुई। अगले सप्ताह गेहूं की कटाई थ्रेसिंग का कार्य में तेजी आएगी। खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक मे बढ़ोतरी होगी। उनका कहना है कि खराब मौसम के कारण गेहूं की चमक फीकी पड़ गई है। खाद्य विपणन विभाग चमक कम होने के कारण वाले गेहूं का नमूना लेकर शासन को भेजेगा। केंद्र सरकार से चमक विहीन गेहूं की खरीद के लिए अनुमति मांगेगा।
अवकाश के दिन बंद मिले गेहूं खरीद
शामली। अवकाश के दिन बलवा-शामली मे पीसीयू के खरीद केंद्र बंद मिले। शामली मंडी में खाद विभाग के खरीद केंद्र तो खुला मिला, केंद्र प्रभारी नहीं मिले। केंद्र से खरीदा गया गेहूं को गोदाम में पहुंचाने के लिए लादा जा रहा था। खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि शामली जिले के किसानों का गेहूं मुजफ्फरनगर जिले के बामनहेड़ी गोदाम पर भेजा जारहा है।