फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन

शामली। उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पिछले 24 घंटे में रात का पारा तीन डिग्री और दिन का पारा दो डिग्री लुढ़क गया है। शनिवार को दिन में 23 किमी प्रति घंटे से हवा चलने से मौसम ठंडा रहा।
दिवाली के बाद हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। पिछले एक सप्ताह से रात में ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान तीन डिग्री और दिन के तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह से 23 किमी प्रति घंटे हवा चलने से रात का पारा 8 डिग्री और दिन का पारा 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा चलने के बावजूद सुबह अच्छी खासी धूप निकलने के बाद भी मौसम मेें ठंडक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह का कहना है कि हिमाचल- उत्तराखंड, जम्मू काश्मीर में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होने से मौसम में ठिठुरन बढ़ रही है। अगले चार पांच दिन में दिन और रात का तापमान में गिरावट आएगी। रविवार से लेकर शुक्रवार तक दिन में आकाश में बादल और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा। दिन रात का मौसम बदलता रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को धूप निकलने से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें