फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठंड के कारण अस्पतालों में पेट और सिर दर्द के बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ठंड का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके चलते मरीज सरकारी व निजी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें सिर दर्द और पेट दर्द होने के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड का शरीर के सभी अंगों पर असर पड़ता है। इस वजह से इस तरह के मरीज बढ़े हैं। लोगों को बीमार होने से बचने के लिए ठंड से बचाव करना जरूरी है।
विज्ञापन

जिले में सर्दी का प्रकोप चल रहा है, जिसका प्रतिकूल असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ठंड लगने से बीमार लोगाें की सरकारी व निजी अस्पतालों में भीड़ लगी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों से सबसे ज्यादा नजला, जुकाम, खांसी व बुखार के मरीज होते हैं। इसके अलावा करीब 15 प्रतिशत मरीज ऐसे होते हैं जो सिर में दर्द रहने और पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। कुछ मरीज कमर में दर्द, सीने में दर्द होने के भी आ रहे हैं। चिकित्सक इनकी वजह ठंड लगना बता रहे हैं। फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग का कहना है कि ठंड शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करती है। नजला, खांसी व बुखार के अलावा कुछ मरीज ऐसे हैं, जो सिर में दर्द व पेट में दर्द होने की समस्या लेकर आ रहे हैं। इसकी वजह एक तो ये हो सकती है कि सर्दी में कपड़े ज्यादा पहनते हैं और कुछ लोग पेट पर बेल्ट आदि को टाइट बांध लेते हैं, जिससे पेट पर दबाव बनने की वजह से दर्द हो सकता है। यह तो सामान्य बात है। इसके अलावा सिर, सीने में या कमर दर्द ठंड की वजह से होता है। अगर पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द होता है या सांस लेने में दिक्कत होती है या ब्लड प्रेशर ज्यादा है तो उसे नजर अंदाज न करें। चिकित्सक की सलाह से जांच व उपचार कराना चाहिए। ऐसी स्थिति में हृदयघात होने की आशंका रहती है। इसलिए इस स्थिति में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि ठंड लगने से सिर में दर्द या पेट में दर्द होने के मरीज आ रहे हैं। सभी मरीजों को जांच के बाद दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


इस तरह करें ठंड से बचाव
- ठंड से बचने के लिए ऊनी व गर्म कपड़े पहनें।
- ठंडा पानी न पीयें, गुनगुना पानी पीते रहें।
- हल्का सुपाच्य ताजे भोजन का सेवन करें।
- तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
- ज्यादा ठंडी चीजाें का सेवन न करें।
- काेई परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें