फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पारिवारिक विवाद के चलते घर से चाचा के साथ गए थे दोनों भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक सप्ताह पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए दो किशोर और उनके चाचा को पुलिस ने बनत चौराहा से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते तीनों घर से स्वयं ही चले गए थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी लव जैन ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके दो पुत्र चिराग (14 वर्ष) व कुशाग्र जैन (9 वर्ष) शोभायात्रा देखने के लिए घर से गए थे। पीड़ित ने बताया था कि उसके छोटे पुत्र कुशाग्र की कॉल आई, उसने बताया था कि वह गुरुद्वारा के पास खड़ा है और चिराग अपने दोस्त के घरा गया था। जब वह वहां पहुंचा तो दोनों पुत्र नहीं मिले। उसने अपने भाई कुश जैन से बात की तो उसने बताया कि उसके पास भी कुशाग्र का फोन आया था, वह भी उसे लेने जा रहा है। इसके बाद तीनों का पता नहीं चल सका था। एसपी एनपी सिंह ने इस मामले में थाना पुलिस के साथ स्वाट, सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई थीं। एसपी ने बताया कि लापता दोनों किशोर भाइयों व उनके चाचा को बनत चौराहे से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते तीनों घर से चले गए थे। बताया गया है कि इस अवधि में वे मेरठ, दिल्ली व राजस्थान आदि स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें