फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ

Sat, 17 Jun 2017 12:26 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/कैराना/जलालाबाद।  रमजान के तीसरे जुमे पर शामली समेत आसपास के कस्बों में नमाज अदा की गई।  कौम की तरक्की के साथ ही देश और दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ की गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शामली शहर में बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद के अलावा चांद मस्जिद , कुरैशियान मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कराई गई।

जामा मस्जिद पर मौलाना शौकीन ने नमा अदा कराने के साथ अमन चैन की दुआ कराई। उधर, कैराना कस्बा में जामा मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, खजुरो वाली मस्जिद, दरबार वाली शाही मस्जिद, मदरसा अरबिया इस्सातुल इस्लाम आदि के अलावा देहात क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। 

वहीं, जलालाबाद में जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती कासिम साहब ने जुमे की नमाज अदा कराई। मौलाना कासिम ने कहा कि पानी अल्लाह की बेशकीमती नियामत है।

जितना हो सके पानी को बचाया जाए। पानी की एक एक बूंद आने वाली पीढ़ी की जिंदगी के लिए जरूरी है।  अरबी मदरसा में मौलाना काशिफ, मनिहारान मस्जिद में मौलाना आफताब, मुन्ने खां वाली मस्जिद में मौलाना हफी उल्लाह खां, दरबार वाली मस्जिद में मौलाना अनवार खां, मौलवी वाली मस्जिद में मौलाना शारिक और मेम्बर वाली मस्जिद में मौलाना दानिश खां ने जुमे की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


नगर पंचायत द्वारा नगर की सभी मस्जिदों के आसपास साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई और चूना डालकर सड़कों को सजाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मस्जिदों के गेट पर तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें