फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर में सूखा, देहात में झमाझम बरसे बादल

Tue, 28 Jul 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना में बारिश के दौरान सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में सोमवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे और लोग गर्मी से राहत के लिए बारिश की अरदास लगाते रहे जबकि देहात में झमाझम बारिश हुई। शहर में लोग गर्मी से जूझते रहे जबकि देहात में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

शामली शहर में सुबह को धूप निकली और दोपहर को बादल छा गए। बादलों को देखकर बारिश होने की लोगों को उम्मीद बनी। दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी शहर में बादल नहीं बरसे। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 36 जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि मंगलवार को बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।
उधर, गांव कुड़ाना में दोपहर में आधा घंटा बारिश हुई। कस्बा झिंझाना में सुबह नौ बजे से लगभग आधा घंटा बारिश हुई। इसके बाद मौसम मौसम साफ हो गया। शाम के समय फिर से बादल छा गए । जलालाबाद में दोपहर को बूंदाबांदी हुई। कैराना में काफी देत तक बूंदाबांदी हुई। चौसाना क्षेत्र में दोपहर दो बजे एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, जबकि किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

थानाभवन व हसनपुर लुहारी क्षेत्र में दोपहर दो बजे से एक घंटा झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना बन गया और खेतों में नमी बढ़ने से किसानों के चेहरों पर खुशी छाई रही। पिछले कई दिन से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
फसल के लिए लाभदायक
बारिश धान की रोपाई और गन्ने की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। किसान बलबीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से बारिश का इंतजार था। इस बारिश से धान और गन्ने की फसल को काफी फायदा मिलेगा। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार अच्छी होगी। किसान विनोद सैनी ने बताया कि बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। सिंचाई का खर्च बचेगा और फसलों को प्राकृतिक रूप से पानी मिल गया है। अगर आगे भी ऐसी बारिश होती रही तो पैदावार अच्छी रहने की उम्मीद है।
बिजली की ट्रिपिंग ने गर्मी में बढ़ाई मुश्किलें
शामली। शहर में बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को उमस और गर्मी में परेशान किया। शहर के हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, वर्मा मार्किट, सीबी गुप्ता कॉलोनी, बुढ़ाना रोड, कैराना रोड आदि क्षेत्रों में दिन में 10 से 15 बार ट्रिपिंग हुई। सुबह से शाम तक ट्रिपिंग होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ विनीत कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली की लाइनों की मरम्मत, खंभे लगाने आदि कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते जरूरत के अनुसार क्षेत्रवार थोड़े-थोड़े समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई। कहीं पर फॉल्ट आने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं हुई।

चौसाना में बारिश के दौरान सड़क पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें