फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में भीषण गर्मी और शाम को बारिश से राहत

Fri, 03 May 2019 12:21 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। दिन में भीषण गर्मी और लू के थपेड़े के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम के समय आकाश में बादल और  तेज हवाओं के साथ बारिश से  मौसम ठंडा हो गया है। मौसम बिगड़ जाने से किसानों की चिताएं बढ़ने लगी है। गेहूं की कटाई और  थ्रेसिंग कार्य प्रभावित हुुआ है।  बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में तीन  डिग्री और रात  के तापमान में  दो  डिग्री  गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान  38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से  जिले की शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।  
विज्ञापन


 अप्रैल माह के आखिर में भीषण गर्मी और  पछुआ हवाओं के चलने से दिन का  अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस  तक रिकार्ड  किया गया था।  मंगलवार के बाद मौसम में आए बदलाव के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट होना शुरू हो गया था। पिछले तीन दिन में अधिकतम में तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस  गिरावट दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार को सुबह  दिन में भीषण गर्मी के बाद शाम के समय आकाश में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश से शहर के हनुमान रोड, मिल रोड, धीमानपुरा, वीवी इंटर कालेज रोड़, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, मोहल्ला बरखडी, ब्लाक रोड, टंकी रोड़, माजरा रोड, मोहल्ला रेलपार  समेत कई कालोनी में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के बाद दिन शाम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शाम के बाद अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आधा घंटे की बूंदाबांदी के बाद गेहूं की कटी हुई  फसल भीग गई है।
विज्ञापन


बारिश  से गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग कार्य प्रभावित हो गया, जिससे  जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, उधर  सरदार बल्लभ भाई  पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी मौसम बिगड़ेगा। आकाश मेेें बादल छाने व तेज हवाएं चलने के साथ साथ बारिश होगी।  विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मौसम बिगड़ने के बाद  किसानों की गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य कई दिन के प्रभावित होगया। गेहूं की कटी हुई फसल बूंदाबांदी से भीग गई है। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने  बताया कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश छह एमएम रिकार्ड की गई है।
क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों व खंभों का आकलन
शामली। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि शाम के समय  तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बाद जिले के शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति को बंद करा दिया गया है। बिजली विभाग की टीम भेजकर क्षतिग्रस्त बिजली खंभों व लाइनों का  पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें