फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकराव छोड़ एकजुट हों किसान ः टिकैत

Wed, 02 Mar 2016 12:57 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक मार्च 1987 में शहीद हुए भाकियू कार्यकर्ता जयपाल मलिक लिसाढ़, अकबर अली सिंभालका की पुण्यतिथि पर किसानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने सभी  किसान संगठनों से टकराव छोड़कर एकजुट होने का आह्वान किया। किसान संगठनों के एकजुट होने से किसानों का भला हो सकता है।
विज्ञापन


गांव लिसाढ़ चौक पर सुबह हवन आयोजित किया गया। पुरोहित हरपाल सिंह ने यज्ञ संपन्न कराया। भाकियू के सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बडे़ चौधरी साहब के आह्वान पर हुए किसान आंदोलन में किसानों और पुलिस प्रशासन का टकराव हुआ था। पुलिस फायरिंग में जयपाल सिंह मलिक लिसाढ और अकबर अली शहीद हुए थे। उन्होंने शहीद कार्यकर्ताओं की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने किसानों और किसान संगठनों से एकजुट होने होने का आह्वान किया। युवाओं के अपराध में सक्रिय होने से समाज की छवि बिगड़ी है। मौजूदा दौर में समाज की छवि सुधारने की जरूरत है। बाद में चौधरी नरेश टिकैत ने सिंभालका गांव में पहुंचकर अकबर अली की मजार पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


 लिसाढ़ में  ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी के पति प्रसन्न चौधरी, भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक, शामली ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी के पति जयदेव मलिक, भाकियू के प्रदेश सचिव ओमपाल सिंह मलिक फुगाना, अध्यक्षता बहावड़ी थांबेदार के चौधरी श्याम सिंह मलिक मौजूद रहे।

ग्राम सिंभालका मे शहीद अकबर अली  की मजार पर पुष्प अर्पित करने के बाद किसान राजबहादुर के घेर में सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बाबा श्याम सिंह बहावड़ी ने की। सुरेंद्र आर्य, संदीप मलिक, सुनील चौधरी, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।   संचालन कुलदीप पंवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें