शामली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के कार्यों का निरीक्षण करते दिल्ली मंडल के रेलवे प्रबंधक
शामली। दिल्ली मंडल के रेलवे प्रबंधक पुष्पेश आर त्रिपाठी ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर वह नाराज हुए। उन्होंने कहा कि शामली स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन लोकार्पण के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री कार्यालय से लोकार्पण की तिथि घोषित की जाएगी।
शुक्रवार को रेलवे प्रबंधक पुष्पेश आर त्रिपाठी विशेष ट्रेन से दोपहर 1.40 बजे शामली स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे प्रबंधक ने प्लेटफार्म नंबर एक पर फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट खुलवाकर देखी।
यात्री टीन शेड पर दिव्यागों की सहायता के लिए बनी पेयजल की बनी लोहे की जाली को ढकने के निर्देश दिए। आरपीएफ पोस्ट के बराबर वाणिज्य कर निरीक्षक के कक्ष में रिकॉर्ड और अन्य सामग्री का उचित रखरखाव न होने पर भड़क उठे। कार्यालय कक्षों एवं वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय, सामान्य प्रतीक्षालय, महिला पुरुष जनसुविधा कक्षों में ताला लगने पर चाबी मंगवाकर कार्यालय एवं अन्य कक्षों का निरीक्षण किया।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर दयाल मीणा ने बताया कि यातायात अधीक्षक के पास टपरी का अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार है।
टिकट खिड़की, शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय एवं प्लेटफार्म पर पुरुष एवं महिला यात्री जनसुविधाओं को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे प्रबंधक के साथ गति शक्ति यूनिट के मनदीप सिंधु उनकी टीम मौजूद रही।