फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात को गरज-चमक के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी

Sat, 04 Apr 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/चौसाना। जिले में शुक्रवार रात को गरज चमक व हवा के साथ रुक-रुककर बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शाम के समय तेज हवा के कारण शामली शामला के पास लाइन के तार टूट गए, जिससे चौसाना क्षेत्र के कई 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से जहां लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हुए, वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।
उधर, क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे लाइन को ठीक करने में विद्युत कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश शुरू, किसान परेशान

झिंझाना। शुक्रवार शाम अचानक तेज आंधी के बाद हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान राजेश कुमार व शमशाद का कहना है कि इस समय बारिश फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। किसान राजपाल सिंह ने बताया कि पहले ही तेज हवाओं के कारण कई जगह गेहूं की फसल गिर चुकी है। अब बारिश होने से गिरे हुए गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें