फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक चलाते समय चालक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। ट्रक चलाते समय चालक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर पलट गया। पुलिस ने चालक के शव को स्थानीय सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गाड़ीवाला चौक के निकट रविवार सुबह करीब नौ बजे चालक निशांत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी भक्शीवाला थाना तारागढ़ जिला गुरदासपुर पंजाब की ट्रक चलाता था। परिचालक सरजीत सिंह ने बताया कि निशांत को शुगर की बीमारी थी। ट्रक चलाते समय हार्ट अटैक आ गया। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराता हुआ नीचे खाई में जा गिरा।
शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला तथा बाहर निकलते ही उसने दम तोड़ दिया। गनीमत रही की हाईटेंशन लाइन का पोल टूटते ही बिजली चली गई वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था। परिचालक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के शव को सीएचसी भिजवाया। जहां से उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिचालक सरजीत सिंह ने बताया कि वे मक्का आदि सामान लेकर बिहार से पंजाब जा रहे थे। पुलिस ने मृतक निशांत सिंह के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें