फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा, शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव कंडेला फैक्ट्री में युवक की मौत के बाद मौजूद पुलिसकर्मी व ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हादसे में चालक की मौत से भड़का आक्रोश
विज्ञापन

शामली, कैराना। कैराना रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में काम करने वाले ट्रक चालक की गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शाम को पहुंचे शव को परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्टरी के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। एसडीएम और सीओ ने समझाकर जाम खुलवाया। देर रात तक फैक्टरी में अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों और जिम्मेदार लोगों के बीच वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी देशपाल (48) कई साल से कैराना रोड स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित फैक्टरी में ट्रक चालक था। बताया गया है कि देशपाल की गाजियाबाद में हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार शाम ट्रक चालक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव को लेकर फैक्टरी के बाहर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर शामली-कैराना मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम मणि अरोरा, सीओ प्रदीप कुमार और कोतवाल यशपाल धामा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। इसी दौरान शामली से हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। परिजन 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फैक्टरी मैनेजर का कहना है कि चालक का पीएफ, इंश्योरेंस आदि दिया जाएगा। देर रात तक फैक्टरी के अंदर अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों और जिम्मेेदार लोगों के बीच वार्ता चल रही है। फैक्टरी के बाहर महिलाएं और ग्रामीण जमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें