शामली में नीमा द्वारा धनवंतरि सेवा सम्मान से सम्मानित डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला
- फोटो : SHAMLI
धन्वंतरि सेवा सम्मान से सम्मानित हुए डा. रीतिनाथ
शामली। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन शामली ने मां सावित्री हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डा. रीतिनाथ शुक्ला को उनके द्वारा किए गए चिकित्सा और सेवा कार्य के लिए धनवंतरि सेवा सम्मान से सम्मानित किया।
शुक्रवार को पूर्वी यमुना नहर पुल कैराना रोड स्थित आयुर्वेद संस्थान पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती पर नीमा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा हवन किया गया। नीमा की तरफ से डा. रीतिनाथ शुक्ला को उनकी चिकित्सा और समाज सेवा के कार्यों के लिए धन्वंतरि सेवा सेवा सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में नीमा की नई कार्यकारिणी का गठन कर कार्यभार ग्रहण कराया गया, जिसमें अध्यक्ष डा. राज तायल, सचिव डा. त्रिलोक तोमर उपाध्यक्ष डा. जगमोहन सिंघल, कोषाध्यक्ष डा. सतीश गर्ग को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर डा. अशोक सिंघल, डा. भूपेंद्र सिंह, डा. उधम सिंह, डा. नीलम शुक्ला, डा. देवेश तायल, डा. सतीश गर्ग आदि मौजूद रहे।