फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर में उलझा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर में उलझा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
विज्ञापन

शामली। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य नई कंपनी को द्वारा शुरू करने मेें अभी कुछ और समय लग सकता है। नगरपालिका ने कंपनी द्वारा पूर्व में जिस नगर पंचायत में कार्य किया है, उसके द्वारा जारी किए गए कार्यादेश और भुगतान संबंधी बैंक स्टेटमेंट की जानकारी मांगी गई है।
नगरपालिका शामली द्वारा 2019 में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका झांसी की कंपनी आरव एसोसिएट को दिया गया था। कंपनी के ठेके की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, लेकिन कोरोना के चलते ठेका अवधि तीन बार में बढ़ाकर 31 दिसंबर की गई थी। दिसंबर में पुन: ठेका देने के लिए शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने पर पहली कंपनी का समय 31 जनवरी तक बढ़ाया गया। सबसे कम रेट 29 रुपये का टेंडर डालने वाले शामली की अजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को नया ठेका देने के लिए प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया के पूरी होने में अभी कुछ और समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे कम रेट में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करने का टेंडर डालने वाली अजय कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जिस नगर पंचायत में पूर्व में कार्य किया है, उसके द्वारा जारी किया गया कार्यादेश और भुगतान संबंधी बैंक स्टेटमेंट की जानकारी मांगी गई है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद नई कंपनी को कार्यादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें