फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: होटल-ढाबों पर खपने लगे घरेलू सिलिंडर

Sun, 15 Mar 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के लिसाढ़ गैस एजेंसी पर गैस बुक करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन । संवाद
विज्ञापन
शामली। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने के बाद अब घरेलू सिलिंडरों पर कालाबाजारी शुरू हो गई है। कुछ होटल-ढाबों में चोरी-छिपे घरेलू गैस सिलिंडर की खपत बढ़ गई है। आम उपभोक्ता को एजेंसियों के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। प्रशासन घरेलू गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहा है। इसके बाद भी एजेंसियों पर घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस की किल्लत के बीच मुनाफाखोरों के सक्रिय हो जाने से समस्या और बढ़ गई है। ये ज्यादा पैसे लेकर घरेलू सिलिंडर होटल और ढाबा संचालकों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन

रसीद मिल रही पर सिलिंडर नहीं
उपभोक्ताओं को पहले ई-केवाईसी और ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है। कई लोग मोबाइल फोन से कंपनी के नंबर पर मिस कॉल देकर बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं। काफी प्रयास के बाद बुकिंग दर्ज होने पर काउंटर पर संदेश दिखाकर रसीद कटवानी पड़ रही है। रसीद मिलने के बाद भी सिलिंडर घर नहीं पहुंच रहा और उपभोक्ता को गोदाम पहुंचकर कतार में लगना पड़ रहा है।
-शहर की दो और गांव की आठ दिन में मिल रही गैस
शहर के गोहरनी रोड स्थित गैस एजेंसी पर पहुंचकर गैस की जानकारी की तो बताया कि कार्यालय पर गैस बुकिंग कराते हुए गोदाम पर रसीद जमा की जा रही है। शहर के लोगों को दो दिन और गांव के लोगों को आठ दिन का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-घरेलू सिलिंडर का दिखा व्यावसायिक उपयोग
गांव कुड़ाना के उपभोक्ता राहुल व बधेव के सतेंद्र का आरोप है कि घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है। दुकानदार अतिरिक्त शुल्क देकर सिलिंडर आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। एजेंसियों के आसपास सक्रिय लोग संचालकों और दुकानदारों से संपर्क कर अतिरिक्त पैसे लेकर गैस सिलिंडर दिलाने की बात कर रहे हैं।
-गोदाम से ज्यादा एजेंसी पर मारामारी
रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। गैस बुकिंग के लिए जारी टोल फ्री नंबर पर फोन न लगने और मोबाइल पर ओटीपी न आने से घर बैठे सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों पर पहुंकर बुकिंग कराने और सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। टंकी रोड स्थित गैस एजेंसी कार्यालय पर बुकिंग कराने के लिए भीड़ लगी रही, किसी का मोबाइल नंबर ना लगा होना, तो किसी का आधार केवाईसी न होने जैसे मामले मिले।
-बुकिंग का बदला समय
गैस संकट के चलते एजेंसियों ने सिलिंडर बुकिंग का समय बदल दिया है। अब फोन से बुकिंग सुबह 5 से सात और रात में आठ से 12 बजे तक ही गैस की बुकिंग होगी।
-घरों में इंडक्शन और ढाबों पर कोयले की भट्ठी शुरू
घरेलू गैस की कमी होने पर लोग बाजार में पहुंचकर इंडक्शन चुल्हे की खरीदारी करने में जुटे हुए है। व्यापारी राहुल ने बताया कि कई दिनों से इंडक्शन की बिक्री बढ़ गई है। पहला स्टॉक समाप्त हो चुका है और नए माल का ऑर्डर किया हुआ है। वहीं ढाबा संचालक व हलवाई भी कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने के चलते कोयले की भट्ठी बनवाने में लगे हैं। हलवाई नीरज ने बताया कि उन्होंने कोयला भट्ठी बनने के लिए दी है।
-मेन्यू में भी दिखी कटौती
ढाबा संचालक राजेंद्र ने बताया कि दो कोयले की भट्ठी से कार्य किया जा रहा है। मेन्यू में पहले दो से तीन प्रकार की दालें बनती थीं, लेकिन अब केवल एक दाल ही बनाई जा रही है। पनीर की सब्जी में भी खोया पनीर, पालक पनीर के स्थान पर केवल एक ही सब्जी बनाई जा रही है।

उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप
थानाभवन। कस्बे की एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं गौरव कुमार, हरीश कुमार, पीयुष कुमार ने एजेंसी संचालकों पर लापरवाही और मनमानी के आरोप लगाए। उनका कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने के बावजूद एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। डिलिवरी ओटीपी आ जाने के बाद भी बहाने बनाकर परेशान किया जा रहा है।

सुबह होते ही लग रही लाइन
झिंझाना। सुबह होते ही गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रहीं। लोग समय से पहले ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे रहे। गैस एजेंसी संचालक अजय बंसल ने स्पष्ट किया कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार गैस बुकिंग का समय बढ़ा दिया गया है, जिसके कारण कुछ उपभोक्ताओं को देरी का सामना करना पड़ रहा है।

शामली के लिसाढ़ गैस एजेंसी पर गैस बुक करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन । संवाद

शामली के लिसाढ़ गैस एजेंसी पर गैस बुक करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें