फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातमी जुलूस निकाला

Tue, 20 Oct 2015 12:38 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मोहर्रम की पांचवीं तारीख को अलम जुलजनाह का मातमी जलूस निकाला गया, जिसमें शिया सोगवारों ने हजरत इमाम हुसैन व उनके परिवार के 72 शहीदों को याद करते हुए सीनाजनी की।
विज्ञापन


जुलूस दोपहर तीन बजे मोहल्ला आलकला स्थित अजाखाना नादिर खां से निकाला गया, जिसमें कौसर जैदी, अली हैदर जैदी, वसी साकी, चांद मिया, इशरत हुसैन, नौनिहाल जैदी आदि ने नोहाख्वानी की। मातमी जुलूस से पूर्व अमेरिका से तशरीफ लाए मौलाना तहजीबुल हसन आजमी ने करबला पर मजलिस में खिताब करते हुए कहा कि करबला की जंग जुल्म के खिलाफ मजलूमियत की जंग है जिसमें सच्चाई की राह पर चलते हुए मजलूमों की विजय हुई। यह असत्य पर सत्य कर जीत है। जो कयामत तक करबला के रूप में जिंदा रहेगी।

एक और मजलिस में खिताब करते हुए ईरान से आए मौलाना मेहंदी हसन ने कहा कि अब वक्त आ गया कि सांप्रदायिकता के विरुद्ध सभी शांतिप्रिय अवाम एक होकर मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए काम करें।
विज्ञापन


मौलाना सैयद अजादर हुसैन सैथल बरेली ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि एक तरफ गरूर और तकब्बुर के साथ हजारों की फौज और एक तरफ सच्चाई पर चलने वाले 72 निहत्थे जांबाज। जुलूस शामली रोड स्थित पब्लिक इंटर कालेज के मिडिल भवन (करबला) के प्रांगण में समाप्त हुआ।
विज्ञापन


 सैयद मो. मेहंदी, सैयद यावर अली, सैयद रजब अली, सदाकत हुसैन, सैयद शबी हैदर, सैयद वसी हैदर साकी, शाह रजा जैदी, जावेद रजा जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें