फोटो
कैराना। डॉग स्क्वायड टीम ने मंगलवार को कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान न्यायालय परिसर में संदिग्ध लोगों की भी जांच की।
एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर मंगलवार को कैराना स्थिति कचहरी परिसर में कचहरी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई कपिल त्यागी के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम कचहरी में पहुंची। टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी की पार्किंग में खड़े वाहनों की तलाशी कराई। इसके अलावा चार पहिया वाहनों की डिग्गी खुलवा कर की भी जांच की। वहीं न्यायालय परिसरों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी कराई गई। इसके अलावा न्यायालयों के बाहर बैठे वादकारियों में कुछ संदिग्ध लोगों की डॉग स्क्वायड से चेकिंग कराई गई। इस दौरान कहीं पर भी किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिल सकी। इस दौरान डॉग स्क्वायड टीम के सचिन सांगवान व जितेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।