फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने लगाया कॅरियर काउंसलिंग कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। अल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में गांव भैसानी में ग्राम प्रधान इकराम अली के घेर में कॅरियर काउंसलिंग कैंप लगाया गया, जिसमें इंटर पास छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय से करियर काउंसलिंग टीम के तहत मुख्य संयोजक विश्वजीत राणा, कपिल रहे।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से उनके कॅरियर को बनाने में आने वाली समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। छात्रों ने भी अपने पसंदीदा क्षेत्र को चुनने में आ रही समस्याओं को उनके सामने रखा। इस दौरान महाविद्यालय में चल रहे बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए बीबीए में एडमिशन प्रक्रिया भी समझाई। ग्राम प्रधान इकराम अली ने कहा कि इस तरह के कैंप से छात्रों का उत्साहवर्धन होता है। कैंप में महाविद्यालय से श्रीमती रेणुका, शिवानी, कपिल गौड़, बसंत प्रजापति, पूनम सैनी, आरती जांगिड़ व शहजाद, एजाज, आदिल अहमद आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें