फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर नवजात बच्चे का गलत उपचार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव मीमला निवासी कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी जयदेव सिंह ने एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर अपने नवजात बेटे का गलत उपचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। बच्चे का जन्म 22 अक्तूबर को हुआ था और जन्म के समय वह स्वस्थ था।
जयदेव सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि बच्चे के जन्म के बाद चिकित्सकों ने उसे जांच के लिए दूसरे निजी अस्पताल भेजा था। वहां के चिकित्सकों और एनआईसीयू सलाहकार ने बच्चे को एक दिन के लिए भर्ती करने की सलाह दी। पीड़ित का आरोप है कि भर्ती के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को गलत उपचार दिया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे को वहां से छुट्टी करा ली गई। उसे दूसरे चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया गया। जयदेव सिंह ने अस्पताल के चिकित्सकों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष तहरीर लेकर कोतवाली आया था। निरीक्षक कुमार के अनुसार, यह मामला सीधे तौर पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच स्वास्थ्य अधिकारी ही करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें