फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स एसोसिएशन लगाएगी निशुल्क जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर में पूर्वी यमुना नहर स्थित डॉ. विपिन पंवार के आवास पर शुक्रवार को डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। डॉ. विपिन ने सभी चिकित्सकों को पुष्प और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बैठक के दौरान सभी डॉक्टरों ने अपनी समस्याएं रखीं। डॉ. विपिन पंवार ने कहा कि डॉक्टर ने कोरोना कॉल में निस्वार्थ भाव से सेवा कर आमजन को स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने का काम किया है। समय-समय पर डॉक्टर्स एसोसिएशन टीम आमजन को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए निशुल्क कैंप जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. शहजाद, डॉ. शमीम, डॉ. रवि कुमार, डॉ. अरविंद सैनी, डॉ. जीशान, डॉ. तनवीर दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें