शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 15 से 18 साल के 1800 किशोरों को पहली डोज का टीका लगा है। 662 किशोरों को दूसरी डोज लगी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष पहली डोज का 91.33 प्रतिशत और 3.22 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 522 लोगों को पहली डोज और 160 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इसके अलावा 165 लोगों को सतर्कता डोज लगी है।