फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नहीं मिल रहे डॉक्टर, भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी थी, लेकिन अधिकतर चिकित्सक अपने कक्ष से गायब थे। जो एक-दो चिकित्सक मौजूद थे, उनके कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन थी। इलाज पाने के लिए मरीज इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को जिला संयुक्त अस्पताल में सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, लेकिन ज्यादातर चिकित्सक गायब थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला अस्पताल में बाल रोग चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार अपने कक्ष में मौजूद थे। एक कक्ष में नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार मरीजों की आंखों की जांच करते मिले। एक कक्ष में इंटर्नशिप कर रहे प्रशिक्षु चिकित्सक तो मौजूद थे, लेकिन संबंधित चिकित्सक गायब थे। दंत रोग चिकित्सक के कक्ष पर ताला लटका हुआ था। उनके बारे में बताया कि वे अवकाश पर है। ओपीडी में रोगी इलाज पाने के लिए भटक रहे थे, लेकिन उनकी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं था। ओपीडी में लगभग 800 मरीजों ने नई पर्ची बनवाई थी जबकि 400 मरीज पुरानी पर्ची पर उपचार कराने आए थे।
ये बोले मरीज:
कैराना निवासी बिलाल ने बताया कि वह सुबह दस बजे जिला अस्पताल में उपचार कराने आया था। तब से वह चिकित्सक की इंतजार कर रहा है, लेकिन अभी तक उपचार नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

शामली निवासी आदिया को लेकर उसके परिजन आए थे। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे से चिकित्सक की इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई चिकित्सक नहीं आया।
शामली निवासी बुजुर्ग महिला नफीसा ओपीडी में कक्ष के बाहर बैठी थी। उसने बताया कि उसे सांस लेने में परेशानी होती है। वह डॉक्टर को दिखाने आई है, पर एक घंटे से डाक्टर नहीं आया।
अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। वर्तमान में इमरजेंसी में दो मेडिकल ऑफिसर है। दो बाल रोग विशेषज्ञ व एक दंत रोग चिकित्सक है। त्वचा रोग विशेषज्ञ सप्ताह में तीन दिन के लिए नियुक्त है। रेडियोलोजिस्ट तीन दिन जिला अस्पताल में और तीन दिन सीएचसी शामली से संबद्ध है। एक नेत्र सर्जन और एक सर्जन नियुक्त है। बाकी सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। - डॉ. अंजू जोधा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें