फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल से चिकित्सक नदारद, प्रशिक्षुओं से कराया जा रहा उपचार

Tue, 17 Sep 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल के चिकित्सक नदारद रहने से बाज नहीं आ रहे है। डीएम के बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद कोई असर नहीं है। जिला अस्पताल में सोमवार को 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही, लेकिन ज्यादातर चिकित्सक नदारद रहे। इसके चलते मरीजों को लाइन में खड़े होकर इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में तीन चिकित्सक और दो प्रशिक्षु ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल में साप्ताहिक छुट्टी थी। सोमवार को भी अवकाश होने पर ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से 11 बजे तक का रहा। अस्पताल में नौ बजे तक मरीजों की भीड़ लग गई और ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लाइन लग गई। ओपीडी में ज्यादातर चिकित्सक नदारद रहे। सुबह दस बजे ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास और राघव अग्रवाल के अलावा डॉ. अलताफ और दो प्रशिक्षु मौजूद मिले। अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ नदारद रहे। मरीजों को घंटों के इंतजार के बाद ही इलाज मिल पाया।
ये बोले मरीज
गांव केरटू निवासी सुशीला ने बताया वह सुबह आठ बजे अस्पताल में दवा लेने आई थी। ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए करीब एक घंटे तक लाइन में लगे रहना पड़ा।
विज्ञापन

शबनम और शानो ने बताया कि उन्होंने हेपेटाइटिस की जांच कराई थी। वे दोनों जांच की रिपोर्ट लेने आई थी। रिपोर्ट कहां मिलेगी, यह कोई नहीं बता रहा है। वह रिपोर्ट के लिए चक्कर काट रही है।
सोमवार को छुट्टी होने के कारण ओपीडी में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। ओपीडी में तीन चिकित्सक मौजूद रहे। इसके अलावा इमरजेंसी में एक चिकित्सक मौजूद रहे। प्रशिक्षु द्वारा उपचार देने के मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें