फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिव्यांग शिविर में ढाई घंटे बाद तक नहीं पहुंचे चिकित्सक, दिव्यांग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिला सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांगों के लिए आयोजित शिविर में निर्धारित समय से ढाई घंटे बाद तक भी चिकित्सक नहीं पहुंचे, जिसके कारण दिव्यांग और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिव्यांगों और उनके परिजनों का आरोप है कि दोपहर 12:30 बजे तक भी कोई भी कोई भी डाक्टर शिविर में नहीं पहुंचे। मामले की शिकायत डीएम से भी करने की बात दिव्यांगों ने कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडी गांव के ओमपाल सिंह का कहना है कि वह शिविर में सुबह 10 बजे से चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रहे हैं मगर 12:30 बजे तक कोई भी डाक्टर नहीं पहुंचा।
टिटौली गांव के राजबीर सिंह ने कहा कि वह परिवार के सदस्य का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे थे मगर हर बार की तरह डाक्टर देरी से पहुंचे, जिससे परेशानी हुई।
विकास का कहना है कि शिविर में आए दिन देरी से ही चिकित्सक पहुंचते हैं, जिसके कारण घंटों तक इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है।

दिव्यांग शिविर से डाक्टरों के नदारद रहने का मामला जानकारी में नहीं है। जानकारी कराई जाएगी। नदारद रहने वाले डाक्टरों से जवाब तलब किया जाएगा।
डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें