फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर, कमर दर्द और हृदय रोग के बचाव के लिए करें योग

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर, कमर दर्द और हृदय रोग के बचाव के लिए करें योग
विज्ञापन

शामली। दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन योग साधना शिविर शुरू हो गया है। संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शुगर, कमर दर्द और हृदय रोग के बचाव के लिए योग, प्राणायाम जरूर करें।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे शामली नगर पालिका परिषद ऊपरी मंजिल में दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट की ओर से योगा ,प्राणायाम, ध्यान कराकर निरोग रहने का संदेेश दिया गया। संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने डायबिटीज के लिए मंडूकासन कमर दर्द के लिए मकरासन हृदय रोग के लिए गोमुखासन और ताड़ासन मानसिक बीमारियों के लिए अनुलोम-विलोम, अग्निसार, कपालभाति, प्राणायाम कराया गया। अष्टांग योग संपूर्ण शरीर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों को योग प्राणायाम नियमित रुप से करना चाहिए। योग प्राणायाम में रमेश बजाज, गिरीश गर्ग, श्रवण संगल, रवि अग्रवाल विनोद मोदी, अरुण कुमार, राजेश गुलाटी, सुनील गर्ग ऋषि पाल गोयल मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें