फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित है तो तनाव न ले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना महामारी में गर्भवती महिला अगर संक्रमित हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सरकारी अस्पताल में सुविधाएं होने के साथ उपचार की पूरी व्यवस्था है। हालांकि अभी तक जिले में किसी कोरोना संक्रमित महिला की डिलीवरी होने का मामला सामने नहीं आया है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रसव काल नजदीक हो और संक्रमण की पुष्टि हो जाती है, तो तत्काल चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए। गर्भस्थ शिशु को सुरक्षित रखने वाली दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मां सावित्री हॉस्पिटल की निजी चिकित्सक नीलम शुक्ला का कहना है कि प्रसव काल से पहले महिला कोरोना संक्रमित है तो उसका बच्चे पर इसका असर नहीं पड़ेगा, अगर उसका समय से उपचार और देखभाल शुरू हो जाए। ऐसे में चिकित्सक की सलाह से महिला का उपचार कराना चाहिए। महिला के उपचार के साथ गर्भस्थ शिशु को सुरक्षित रखने वाली दवाएं उपलब्ध है। इसमें महिला को किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है, और न ही किसी प्रकार का तनाव लेना चाहिए।
समय-समय पर रक्त की जांच करानी चाहिए। अगर शरीर में रक्त की कमी है और हीमोग्लोबीन सात ग्राम से कम है तो ब्लड बैंक से रक्त चढ़ाया जाएगा और सात ग्राम तक है तो आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन दिया जाता है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि अभी तक उनके यहां कोरोना संक्रमित महिला की डिलीवरी संबंधी केस नहीं आया है।
विज्ञापन

---
अभी तक कोरोना संक्रमित महिला की डिलीवरी का केस नहीं आया है, अगर कोई केस इस तरह का आता है तो उसकी पूरी तैयारी है। कोरोना संक्रमित के लिए अलग से लेबर रूम बनाया गया है। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पीपी किट, अन्य सभी संसाधन उपलब्ध, दवा उपलब्ध है। डिलीवरी से पहले महिला व उसके साथ आने वाले व्यक्ति की कोरोना की जांच कराई जाती है। - डॉ. रमेश चंद्रा, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी शामली
---
जिले में अभी तक कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला या डिलीवरी संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर कोई ऐसा मामला आता है तो अस्पताल में डिलीवरी व उपचार की पूरी व्यवस्था है। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें