सोशल मीडिया पर शेयर ना करें अपनी निजी जानकारियां
शामली। आप घर से बाहर टूर पर हैं, विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपनी ये पर्सनल जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर न करें। अपराधी आपकी इन्हीं जानकारियों के जरिए आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के रॉयल पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने छात्रों को टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया एक तकनीक है। इसका सही या गलत उपयोग आपके हाथ में है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपनी फेस बुक, इंस्टाग्राम पर आईडी पर अपने परिवार के सभी सदस्यों के फोटो पूरी जानकारी डाल देते हैं। घर से बाहर देश या विदेश में टूर पर जाते ही एयरपोर्ट से फोटो डालते हैं। इसी का फायदा अपराधी उठाते हैं। इन जानकारियों से उन्हें अपना शिकार तलाशने में आसानी होती है वह या तो बेटे का अपहरण कर लेते हैं या आपके टूर पर जाते ही रात को अपका घर साफ कर देते हैं। गाजियाबाद और प्रयागराज में इस तरह के केस हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ गलत हो रहा है तो चुप न रहें। मम्मी, पापा को बताएं। उसकी पुलिस ने शिकायत करें। पुलिस आपका नाम बिना सामने लाए अपने स्तर से उसे हल करेगी। यदि वह चुप रहेंगी तो अपराध ओर बढ़ेगा।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोहा। कालेज प्रबंधक विजय मलिक और अमरजीत मलिक ने सभी का अभार जताया। अंजली विश्वकर्मा ने छात्राओं को ताइक्वांडो के टिप्स दिए। मौके पर प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ,समाजसेवी वीना मलिक, रीतू गोयल, अंजली गर्ग, पूजा, शालू गर्ग, अंजली विश्वकर्मा, दिव्या अग्रवाल शामिल रहे।
छात्र-छात्राओं के सवाल, एसपी के जवाब
सवाल -आईपीएस बनना चाहती हूं कैसे तैयारी करूं -इशिका कक्षा 11
जवाब - यूपीएससीई की तैयारी के लिए पहले पूरा स्लेबस देखें जो आनलाइन उपलब्ध है। इस परीक्षा में 70 प्रतिशत वही सब आता है जो कक्षा सात से 12वीं कक्षा में पढ़ चुके हैं। बस जो भी पढ़े ध्यान से समझकर पढ़ें।
सवाल -सर, अच्छे अंक लाने को क्या करें ? विदुषी कक्षा 11
जवाब - सीरियस की बजाय सिंसियर बनो। जो भी काम करें वह पूरी एकाग्रता से करें। खेल रहे हैं तो पूरे मन से खेलें। दो घंटे ही पढ़ रहे हो तो पूरे मन से ध्यान से पढ़ो। रिजल्ट बेहतर होगा।
सवाल - कई बार सुना है पुलिस शिकायत पर भी सुनवाई नहीं करती- आस्था कक्षा 11
जवाब -ऐसा नहीं है, दरसअल पुलिस जिसके खिलाफ कार्रवाई करती है वह तो पुलिस से नाराज होता है कभी कभी शिकायतकर्ता भी अपने माफिक कार्रवाई न होने से नाराज होता है। लेकिन कोई समस्या है तसे उच्चाधिकारी तक शिकायत करे उसकी बात सुनी जरूर जाएगी।
सवाल - यदि कोई हमारे फोन पर एसएमएस करके परेशान करे तो क्या करें -एक छात्रा
जवाब - अपने मम्मी पापा को जरूर बताएं। 100, 1090 नंबर पर शिकायत की जा सकती है या थाने जाकर। पुलिस आपका नाम गोपनीय रखकर पहले उसे समझाने का काम करेगी 95 प्रतिशत समस्या यही हल हो जाएगी। यदि उसकी हरकतें बंद नहीं होती तो केस दर्ज करेगी।
कोट
पुलिस की पाठशाला से उन्हें पता चला कि यदि हमारे साथ कुछ गलत होता है तो हमें 1090 पर कॉल करनी चाहिए। यह सरकारी टॉल फ्री नंबर है और लड़कियों के साथ होने वाली छेड़खानी आदि की शिकायत इस पर दर्ज होती हैं।
साक्षी
मुझे आज तक यह नहीं पता था कि लड़कियों को देर तक घूरना और पीछा करने पर भी कानून बना है। ऐसा करने वालों की शिकायत की जा सकती है। सच में इस कार्यक्रम से कई नई जानकारियां मिली हैं।
शगुन
एसपी सर ने हमें कई सरकारी टोल फ्री नंबर बताए हैं जिनका हमें नहीं पता था। आज इस कार्यक्रम से कई लाभकारी जानकारी मिली है जो हमारे बहुत काम आएगी।
आराध्या
एसपी सर ने हमें पढ़ाई के जो टिप्स दिए वह काफी उपयोगी थे। उन्हें पता चला कि आईपीएस बनने के लिए क्या क्या पढ़ाई जरुरी है। किस तरह के सवाल परीक्षा में आते हैं।
अनुष्का
पुलिस की पाठशाला में उन्हें सबसे अच्छी बात लगी कि एसपी सर ने लड़कों से कहा कि जिस तरह वह चाहते हैं कि उनकी बहन कालेज आते जाते सुरक्षित रहे उसी तरह वह भी कोई ऐसी हरकतें ना करें जिससे कोई दूसरे की बेटी को परेशानी हो।
रितिका
इस कार्यक्रम से पता चला कि किस तरह सोशल मीडिया के जरिए अपराधी घर और जनता के बारे में जानकारी जुटाकर वारदात करते हैं। यह काफी लाभप्रद जानकारी थी।
ख्याति
शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में स्वागतगान प्रस्तुत करते छात्र छात्र?- फोटो : SHAMLI
शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ?- फोटो : SHAMLI
ामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छा- फोटो : SHAMLI
शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छ- फोटो : SHAMLI
शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में छात्र छात्राओ को जानकारी देते एसपी वि?- फोटो : SHAMLI
शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में छात्र छात्राओ को जानकारी देते एसपी वि?- फोटो : SHAMLI
शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में भाग लेते छात्र छात्राएं व समाजसेवी मह?- फोटो : SHAMLI
शामली रायल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में भाग लेते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI