फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथाई रेट नहीं हुआ तय मजदूर आज देंगे धरना

Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। ईंट भट्ठा मजदूूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम भरतजी पांडेय को अपनी समस्याओं को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पथाई रेट तय न करने और उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। 25 मई से कलक्ट्रेट में मजदूरों ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 बुधवार को ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के मंत्री बाबूराम के नेतृत्व में भट्ठा मजदूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम  इंद्र विक्रम सिंह को संबोधित ज्ञापन एडीएम भरतजी पांडेय को सौंपा।

उन्होंने कहा कि पथाई रेट तय कराने के लिए सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन दिया गया था, अभी तक पांच दौर की ईंट भट्ठा मालिकों और मजदूरों की वार्ता हो चुकी है। लेकिन समस्याओं को निस्तारण नहीं हो सका है। ज्ञापन में अवगत कराया कि अंतिम वार्ता 20 मई को हुई थी, जिसमें श्रम अधिकारियों ने पथाई रेट तय कराने में सही भूमिका नहीं निभाई है। 
विज्ञापन


श्रम कानून का सही पालन न होने से खुलेआम मजदूरों का शोषण उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि पथाई रेट तय न होने पर मजदूर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर धरना शुरू कर देंगे। उधर, सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह ने बताया कि 26 मई को ईंट भट्ठा मजदूरों और मालिकों की वार्ता होगी।

मजदूूर 469 रुपये पथाई रेट मांग रहे हैं और ईंट भट्ठा मालिक 365 रुपये पथाई रेट दिए जाने को तैयार है, मालिकों ने कहा कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत में जो पथाई रेट घोषित होगा उसी रेट को जिले में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें