फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोग छिपाएं नहीं, उपचार कराएं

विज्ञापन
शामली के बनत में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जानकारी लेतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मानसिक रोग छिपाएं नहीं, उपचार कराएं
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनत पर मानसिक रोग शिविर का उद्घाटन डीएम जसजीत कौर ने किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि आदमी को नींद नहीं आना, देर से नींद आना, चिंता, घबराहट, तनाव, कार्य में मन ना लगना, आत्महत्या का विचार आना, अत्याधिक साफ सफाई, लड़ाई झगड़ा, गाली गलौज करना, भूत प्रेत ऊपरी हवा आदि भ्रम में आना, बुद्धि का विकास कम होना, याद्दशत की कमी, मिर्गी या दौरे आना किसी भी प्रकार का नशा आदि मानसिक रोग से जुड़ी समस्याएं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस प्रकार की कोई समस्या लगती है तो वह अपना उपचार कराने में किसी भी प्रकार की हिचकिचाहट महसूस ना करें। डीएम ने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह है, इसलिए मानसिक रोगों को छिपाएं नहीं बल्कि जागरूक होकर इलाज कराए। सीएमओ संजय अग्रवाल ने कहा कि मानसिक रोग के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं। कार्यक्रम में एनसीडी नोडल डॉ. अश्वनी शर्मा ने मानसिक रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में 183 मरीजों की जांच की गई और 15 मरीजों को मानसिक जांच हेतु रेफर किया गया है। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रामबीर सिंह, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. विजय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें