शामली। सर्दी के मौसम में बिस्तर से झटके के साथ उठना भारी पड़ सकता है। इसलिए उठने से पहले शरीर को अच्छी तरह हिलाए इसके बाद ही बिस्तर छोड़े। अचानक उठने से बेहोशी, चक्कर आने व हार्ट अटैक होने की समस्या बन सकती है।
इस समय जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोगों को बचाव की जरूरत है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि रात अथवा सुबह में बिस्तर से अचानक नहीं उठना चाहिए। खासतौर से बुजुर्गों और ब्लड प्रेशर, शुगर व हृदय रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। सोते समय रक्त के संचार की गति धीमी रहती है। अचानक उठने से मस्तिष्क, धमकी और नसों में रक्त प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता, जिस कारण बेहोशी या चक्कर आ सकते हैं। इसलिए उठने से पहले शरीर को दो-तीन मिनट तक हाथ पैर इधर-उधर हिलाए और करवट बदलनी चाहिए, ताकि रक्त संचार सामान्य हो जाए। इसके बाद ही बिस्तर छोड़ना चाहिए। इसके अलावा उठने से ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़े पहनने चाहिए।