फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनजान लोगों से न करें दोस्ती, रहें सजग

Fri, 31 Jul 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद अति​थि
विज्ञापन
शामली। सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाभवन के क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी संजीव भटनागर, महिला सेल प्रभारी सीमा, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार तथा शिक्षिका गीता कांबोज मौजूद रहीं।
विज्ञापन


छात्राओं के सवाल, अधिकारी के जवाब
सवाल : पुलिस सेवा में जाने के लिए क्या तैयारी जरूरी है? (सृष्टि)
जवाब : नियमित पढ़ाई के साथ शारीरिक फिटनेस और अनुशासन पर विशेष ध्यान दें।
सवाल : लड़कियों की सुरक्षा के लिए सबसे प्रभावी उपाय क्या है? (ममता)
जवाब : जागरूक रहें। किसी भी परेशानी में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

सवाल : अगर कोई परेशान करे तो क्या करना चाहिए? (नंदिनी)
जवाब : घबराएं नहीं। परिवार और पुलिस को तुरंत सूचना दें।
सवाल : सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें? (काजल)
जवाब : अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें