शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ओपी वर्मा ने कहा कि मतदान में व्यवधान डालने वालों को जेल भेजा जाएगा। सभी जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट कांधला- शामली ब्लाक में होने वाले पंचायत सदस्य-बीडीसी के पदों के चुनाव को गंभीरता से लें तथा ड्यूटी मुस्तैदी से करें।
उन्होंने कहा कि मतदाता निर्भय होकर मतदान करें, अफवाहों पर ध्यान न दें। शुक्रवार को डीएम पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए विशेष पुलिस फोर्स व वीडियोग्राफी की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
डीएम और एसपी विजय भूषण ने शामली- कांधला ब्लाक में शनिवार को होने वाले मतदान के संबंध में ग्रामीण बस्तियों मेें जाकर मतदाताओं से बातचीत की तथा मतदान केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि 17 अक्तूबर को कांधला-शामली में होने वाले मतदान के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 29 अक्तूबर को ऊन विकास खंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अंतरजनपदीय-ब्लाक स्तर पर लगाए जाने वाले बैरियर पर पुलिस तैनात किया गया है।