फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का हुआ आदेश तो टूटी सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
कांधला में शुरु हुआ कैराना रोड निर्माण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के कैराना मार्ग रामलीला मैदान के सामने टूटी पड़ी सड़क में हो रहे गड्ढों की शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर निर्माण कार्य शुरू होने से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कस्बे के कैराना मार्ग पर कैराना बस स्टैंड से लेकर नवीन सब्जी मंडी तक सड़कों में गड्ढे होने से दिनभर धूल उड़ने से दुकानदारों सहित आसपास के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क में हो रहे गड्ढों से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे थे।
कस्बे के लोग लगातार डीएम शामली से शिकायत कर समस्या के निस्तारण की मांग कर रहे थे। रविवार को डीएम जसजीत के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें