फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन को लेकर डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन को लेकर डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कोरोना से बचाव के लिए आने वाली वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा की।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर का वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीनेशन से पूर्व द्वितीय ड्राई रन ब्लाकवार 11 जनवरी को होगा। ड्राई रन के लिए वेटिंग, वैक्सीनेशन एवं ऑब्जर्वेशन रूम बनाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कोल्ड चैन रूम में कैमरा और विद्युत आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव की तर्ज पर वैक्सीनेशन कराया जाएगा और सभी बूथों पर दुरुस्त व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां पूरी करने और किसी तरह की लापरवाही न बरते जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी और स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें