फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में ऋण आवेदनों लंबित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में ऋण आवेदनों लंबित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

शामली। सोमवार को कलक्ट्रेट के सभागार में उद्योग विभाग की अनुदानपरक योजनाओं में प्रगति लाने हेतु सभी बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक डीएम अखिलेश सिंह ने उद्योग विभाग की अनुदानपरक योजना में लंबित ऋण आवेदन पत्रों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर परमहंस मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन कार्यक्रम, योजना में 38, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 26 और एक जनपद एक उत्पाद योजना में सात बैंकों में आवेदन लंबित चल रहे हैं। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के लंबित ऋण आवेदनों का बैंकों द्वारा लंबे समय से निस्तारण न करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंकों के डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि जो आवेदन पत्र बैंकों के स्तर से निरस्त किए जाते हैं, उस पर वाजिब कारण जरूर लिखा जाए, अनावश्यक रूप से आवेदनों को निरस्त ना किया जाए। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर सहारनपुर कल्पना, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर रामेंद्र कुमार, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मेरठ से सुरेंद्र सिंह, लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी और बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें