डीएम ने संयुक्त अस्पताल में व्यवस्थाओं की हकीकत जानी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए गए एल 01 एल 02 का निरीक्षण कर मरीजों की सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। स्पष्ट किया कि मरीजों की सुविधाओं में लापरवाही बरतने पर संबंधी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए गए किंचन का भी निरीक्षण किया। प्रतिदिन मरीजों को दिए जा रहे भोजन, नाश्ता आदि के संबंध में सीएमओ से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि मरीजों को ब्रेकफास्ट -खाना समय से दिया जा रहा है। निरीक्षण के समय सीएमओ ने डीएम को अवगत कराया कि संयुक्त अस्पताल में 22 मरीज भर्ती हैं। जिसमें एल01मे 13, एल02 में 09 मरीज हैं। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। सफाई के चलते सैनिटाइजेशन, शौचालयों की सफाई एवं बेडशीट आदि भी नियमित रूप से बदली जाती है। दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। डीएम ने होम आइसोलेट रह रहे व्यक्तियों के द्वारा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है या नहीं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सीएमओ डाक्टर वीरपाल ढाका, डॉक्टर सफल कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।