फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मरीज की शिकायत पर सीएचसी पहुंचंे डीएम, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी अरविंद चौहान बुधवार को शामली सीएचसी पहुंचे। यहां एक महिला का भाई बनकर खुद अल्ट्रासाउंड कराने की गुहार लगाई। इसके बाद अस्पताल के डाक्टर, कर्मचारियों ने प्राइवेट सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। डीएम ने यहां तीन मामले इस प्रकार के पकड़े। सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को एक महिला ने जिलाधिकारी को शिकायत की कि सीएचसी पर तैनात डाक्टर और कर्मचारी उसे बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कह रहे हैं। उसे पर्ची पर लिखकर भी प्राइवेट सेंटर का नाम दिया गया।
विज्ञापन

मामले का पता लगने पर जिलाधिकारी कलक्ट्रेट में तैनात कर्मचारी जन्नत के साथ प्राइवेट आल्टो कार में सवार हुए और सीएचसी पहुंचे। जिलाधिकारी मास्क लगाए हुए थे। कमरा नंबर 11 में डाक्टर और कर्मचारी से महिला जन्नत को अपनी बहन बताते हुए अल्ट्रासाउंड कराने की गुहर लगाई। यहां कर्मचारियों ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड नहीं होने की बात कही।
इस पर डीएम ने डाक्टर और कर्मचारी द्वारा बाहरी सेंटर के नाम लिखी गई तीन पर्चियां दिखाईं और दोनों को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि प्राइवेट के बजाए मरीजों को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन

फिर क्यों उन्हें प्राइवेट सेंटर में भेजा जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक से भी जवाब तलब किया है। डीएम ने कहा कि धांधली करने वाले डाक्टर, कर्मचारी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें