कांधला के गांव भभीसा में बनाई गई पंचवटी में पौधारोपण करते लोग
- फोटो : SHAMLI
डीएम ने पार्क तैयार करने की प्रशंसा की
शामली। डीएम जसजीत कौर ने ताहिरपुर भभीसा में बनाई गई पंचवटी में पौधरोपण एवं साफ-सफाई व थानाभवन ब्लाक की ग्राम पंचायत बाबरी में निर्मित गोशाला में कराए गए पौधरोपण कार्य तथा नौजल नौजली में निर्मित पार्क की प्रशंसा की है। ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को बधाई दी गई। उन्होंने जिले के सभी ग्राम प्रधानों को इसी प्रकार से विभिन्न तरह के पौधों से सुसज्जित पंचवटी तैयार किए जाने एवं पौधारोपण, पार्कों का निर्माण किए जाने का आह्वान किया है।